रेलवे ने पावर ब्लॉक के कारण कानपुर-दिल्ली, लखनऊ और झांसी रूटों की कुछ ट्रेनें को 22 से 25 जून तक निरस्त, आंशिक निरस्त और डायवर्ट किया है। इनमें कानपुर-रायबरेली पैसेंजर सहित चार ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वहीं, लखनऊ-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस लखनऊ की जगह कानपुर से चलेगी।
54335 बालामऊ-कानपुर पैसेंजर, 54336 कानपुर-बालामऊ पैसेंजर, 54153 रायबरेली पैसेंजर और 54154 सेंट्रल-रायबरेली पैसेंजर इस अवधि में निरस्त रहेंगी। वहीं, 12179 लखनऊ-आगरा इंटरसिटी कानपुर से 25 जून तक चलेगी, जबकि, 12180 आगरा किला-लखनऊ इंटरसिटी कानपुर से आगे नहीं जाएगी।