केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से की जा रही मॉनीटरिंग में शनिवार को कानपुर एक बार फिर देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर बन गया। पीएम 2.5 की मात्रा सबसे ज्यादा पाई गई है।
सीपीसीबी की तरफ से नेहरू नगर क्षेत्र में लगाए गए प्रदूषण मापक यंत्र से ली गई 24 घंटे की रीडिंग का औसत एक्यूआई 418 रिकार्ड किया गया जो देश के बाकी प्रदूषित शहरों में सबसे ज्यादा है।
यह रीडिंग शाम 4 बजे ली गई। सीपीसीबी की तरफ से जारी सभी शहरों की रीडिंग में गुरुग्राम 360 औसत एक्यूआई के साथ दूसरे स्थान पर रहा। कानपुर में एक्यूआई बढ़ने की वजह हवा में नमी का बढ़ना और धुंध होना बताया जा रहा है।