फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एलटी ग्रेड की परीक्षा के बाद सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ा परीक्षार्थियों का रेला, एसी कोच में भी किया कब्जा

Sun, 07 Dec 2025 10:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सेंट्रल पर उमड़े परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एलटी ग्रेड की परीक्षा के बाद रविवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। महानंदा, गया-दिल्ली सुपरफास्ट, ग्वालियर बरौनी सहित दस ट्रेनों के एसी कोच तक में परीक्षार्थियों ने कब्जा कर लिया। आरपीएफ, जीआरपी की टीमें रोकती तो परीक्षार्थी हो हल्ला करते हुए दूसरे कोच में चढ़ जाते। पुलिस ने भी किसी तरह ट्रेनें रवाना कराई। यह स्थिति दोपहर से रात नाै बजे तक रही।
विज्ञापन


शाम करीब सवा छह बजे एक नंबर प्लेटफार्म पर झांसी इंटरसिटी आई। इससे परीक्षार्थियों को रवाना किया गया। इसके बाद दस नंबर से इटावा जाने वाली ट्रेन को रवाना किया गया। दोनों ट्रेनें फुल होकर गईं।

सेंट्रल पर उमड़े परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
ऐसा ही हाल गया से दिल्ली जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन का भी था। प्लेटफार्म नंबर पांच पर जैसे ही सुपरफास्ट एक्सप्रेस आई, एसी कोच में परीक्षार्थी घुस गए।
विज्ञापन

सेंट्रल पर उमड़े परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
शाम को दिल्ली, हावड़ा, मुंबई और लखनऊ रूट पर आने-जाने वाली ट्रेनों के शौचालय तक में परीक्षार्थियों का कब्जा था। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार और जीआरपी प्रभारी ओमनारायण सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रखी गई।

बसों में खिड़कियों से घुसे
शाम करीब छह बजे झकरकटी बस अड्डे पर परीक्षार्थियों का रेला पहुंचा। महोबा और बांदा की बसों में दरवाजे से चढ़ने की जगह नहीं मिली तो परीक्षार्थी खिड़कियों से अंदर घुस गए। लखनऊ रूट की बसें दस-दस मिनट में जीटी रोड से ही फुल होकर गईं। इस वजह से परीक्षार्थियों की भीड़ परिसर से बाहर आकर इंतजार करती रही। परीक्षार्थियों की भीड़ टाटमिल चौराहे के हर तरफ रही। एआरएम पंकज तिवारी ने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त बसें भी लगाई गईं जिस रूट पर भीड़ दिखी, वहां बसें भेजी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें