फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ठेकेदार की मौत के बाद पुलिस ने सील किया पूरा रिसाॅर्ट, पूल में डूबकर हुई थी मौत

Wed, 25 Jun 2025 11:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां स्थित रिसॉर्ट के स्वीमिंग पूल में ठेकेदार की मौत के बाद पूरा रिसाॅर्ट सील कर दिया गया।
विज्ञापन
सील किया गया रिसाॅर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूल में नहाने के दौरान नगर निगम के ठेकेदार की मौत के मामले की जांच कर रही पुलिस ने पूरे रिसॉर्ट को सील कर दिया है। घटना भले ही पूल में हुई, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच में बाधा न पहुंचे, इसलिए पूरे परिसर को सील किया गया है। बता दें, चकेरी थानाक्षेत्र के सनिगवां स्थित द वाटर बॉक्स रिसॉर्ट में पूल पार्टी के दौरान रविवार को नगर निगम के ठेकेदार शिखर सिंह की डूबकर मौत हो गई थी। बुधवार सुबह पुलिसकर्मी रेस्टोरेंट पहुंचे और परिसर के बने मेनगेट पर ताला डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सील किया गया रिसाॅर्ट - फोटो : अमर उजाला
चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि स्विमिंग पूल में तैराकी के दौरान जरूरत पर इस्तेमाल होने वाले उपकरण नहीं दिखा पाने पर स्विमिंग पूल मालिक नरेंद्र सिंह और उनके बेटे पृथ्वी सिंह चौहान के खिलाफ रिपोर्ट चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सील परिसर को खोलने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें