फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पति से झगड़ा कर पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान, घर में रहने वाले भतीजे की वजह से अक्सर होती थी मारपीट

Sun, 15 Sep 2024 09:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पति से झगड़ा कर पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने पति पर पीटकर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सुप्रिया की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी के अहिरवां में पति से झगड़ा करने के बाद पत्नी ने फंदे से लटककर जान दे दी। पति की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने उसी पर बेटी की पिटाई के बाद फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। फॉरेंसिक और पुलिस की टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। अहिरवां निवासी संतोष कुमार पैराशूट फैक्टरी में नौकरी करते हैं। 10 साल पहले संतोष की शादी चौबेपुर के भरतापुर गांव की रहने वाली सुप्रिया (31) से हुई थी।

विज्ञापन


उनके एक बेटा भी है। सुप्रिया के पिता राम बाबू और मां मीरा देवी ने बताया कि बीते चार महीने से सुप्रिया संतोष के बड़े भाई राज कुमार के बेटे मोगली की वजह से परेशान चल रही थी। आरोप है कि मोगली सुप्रिया को परेशान करता था। इसकी शिकायत कई बार सुप्रिया ने पति से की लेकिन पति मोगली को समझाने की बजाय सुप्रिया से ही झगड़ा किया करता था। भाई शानू और भानू ने बताया कि बहन सुप्रिया बीते शुक्रवार को स्कूटी लेकर गांव आ गई थी।

यहां परिवार वालों को झगड़े की बात बताई थी। शनिवार को वह अपने ससुराल चकेरी आई तो सास ने फटकारा था। इसकी जानकारी भी सुप्रिया ने मायके वालों को दी थी। देर शाम संतोष ने कॉल कर मायके वालों को बताया कि उनकी बेटी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके वालों की तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें