कानपुर में घाटमपुर कस्बे के कटरा पूर्वी वार्ड में स्थित प्राचीन सार्वजनिक मन्दिर व कुएं के बीच आनन फानन में खड़ी की गई दीवार को लेकर आसपास रहने वालों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। लोगों ने मामले की शिकायत एसडीएम से की थी। जांच के बाद गुरुवार को दीवार को ढहा दिया गया।
बुधवार को एसडीएम अविचल प्रताप सिंह से शिकायत करने पहुंचे वार्ड के अमित, सुनील कुमार, जगदीश, रमेश, श्याम बाबू, आकाश सिंह, राम भरोसे आदि ने कुछ लोगों ने बड़ी संख्या में मजदूरों को लगाकर सार्वजनिक स्थान पर आनन फानन दीवार बनाकर कब्जा किया गया है। इस पर एसडीएम ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनने के बाद जांच के आदेश दिए थे।