फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एनएसआई में हरे पेड़ काटे जाने के मामले में तीन पर कार्रवाई और चार को नोटिस जारी

Tue, 16 Jun 2026 09:44 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एफआईआर में एजेंसी के अलावा चार अफसर नामजद हैं। एनएसआई के अधिकारी पेड़ काटने वाली एजेंसी को ढूंढेंगे।
विज्ञापन
एनएसआई में कटे पेड़ों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट परिसर में अवैध रूप से हरे पेड़ काटे जाने के मामले में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने निदेशक डॉ. सीमा परोहा, संपदा अधिकारी विनय कुमार को निलंबित किया है। इसके साथ ही निजी सुरक्षा कमांडर उदय प्रताप सिंह को नौकरी से हटा दिया गया है। इसके अलावा सुरक्षा प्रभारी सुधांशु मोहन, फैक्टरी इंचार्ज संजय चौहान, फार्म प्रबंधक अशोक कुमार और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लोकेश बाबर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


एनएसआई के फार्म प्रबंधक अशोक कुमार का नाम वन विभाग की ओर से कल्याणपुर थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में भी है। परिसर में काटे गए रहे पेड़ों की लकड़ियां बरामद नहीं हो पाई हैं। एजेंसी मेसर्स तिवारी वुड मर्चेंट के अनवरगंज के पते पर वन विभाग की टीम ने दो-तीन बार छापा मारा। अब एनएसआई के अधिकारियों से कहा जा रहा है कि वह एजेंसी संचालक को पकड़ने में मदद करें। साथ निदेशक डॉ. परोहा से सहयोग करने के लिए कहा गया है। वन विभाग के जांच अधिकारी एसडीओ आशीष जैन का कहना है कि इस संबंध में निदेशक और अन्य अधिकारियों को पत्र जारी कर दिए गए हैं। पेड़ों से कटान संबंधी राजस्व हानि आदि का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें