फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: आर्थिक तंगी से परेशान दिव्यांग ने फंदा लगा दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 16 Jun 2026 07:55 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
मृतक ओमनारायण की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव निवासी दिव्यांग ने मंगलवार सुबह अपने घर में फंदा लगा जान दे दी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी प्रेमा ने बताया कि सोमवार बीती रात पति ओमनारायण (30) पुत्र बरदानी खाना खाकर घर की छत पर बेटी के साथ सोने चले गए, जब सुबह नींद खुली तो ये नहीं थे।

विज्ञापन


नीचे आकर देखा तो कमरे में फंदे से शव लटक रहा था। यह देखकर घर में सभी रोने बिलखने लगे। बताया जा रहा है कि वह अपने पीछे पत्नी और छह वर्षीय मासूम को रोता बिलखता छोड़ गया। परिजनों के अनुसार, दिव्यांग लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। परिवार की खराब आर्थिक स्थिति को लेकर वह पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान रहता था। कोतवाल चंद्रशेखर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें