फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चोरों की अफवाह फैलाने वाले सात लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई

Thu, 18 Sep 2025 08:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
थाने में मौजूद आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चकेरी क्षेत्र के अलग अलग इलाकों में लगातार चोरों की अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। गुरुवार को पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि चोरों की अफवाह को फैलाने वालों और निर्दोषों को चोर बातकर पीटने वालों पर कार्रवाई हो रही है।

विज्ञापन


जिसकी कड़ी में बुधवार देर रात अहिरवां, कृष्णा नगर और चकेरी चौकी क्षेत्र के अलग अलग इलाकों से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये आरोपित अहिरवां के सैनिक नगर निवासी शिव कुमार अग्रहरि, रामनाथ, अखिलेश गुप्ता, अहिरवां निवासी पुष्कर वर्मा, ओमपुरवा निवासी सनोज गुप्ता, लाल बंगला निवासी अमित सिंह और शिवकटरा निवासी अमित सिंह हैं।

विज्ञापन

थाने में मौजूद आरोपी - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी शिवकुमार ने अहिरवां में कमल गौतम नाम के युवक को चोर समझकर पीटा भी था। जिसका मुकदमा भी दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें