शिवराजपुर विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिकरू की ग्राम प्रधान मधू, कीरतपुर के ग्राम प्रधान मुकेश कुमार व भौसाना की ग्राम प्रधान गीता ने डीएम कानपुर नगर से मुलाकात कर अपने-अपने गांवों में बीते कई वर्षों से तैनात लेखपाल रिषभ दुबे पर गंभीर आरोप लगाए थे। मामले में लेखपाल को हटा दिया गया है।
खुद को विकास दुबे का भांजा बताने वाले लेखपाल रिषभ दुबे को हटाकर राजस्व निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध किया गया है। रिषभ का कार्यक्षेत्र बिकरू, कीरतपुर और भौसाना गांव में था। यहां के प्रधानों की शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने यह कार्रवाई की। साथ ही ग्राम प्रधानों के आरोपों की जांच के लिए तहसीलदार के नेतृत्व में टीम भी गठित कर दी है।
विज्ञापन
शिवराजपुर विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिकरू की ग्राम प्रधान मधू, कीरतपुर के ग्राम प्रधान मुकेश कुमार व भौसाना की ग्राम प्रधान गीता ने मंगलवार को डीएम कानपुर नगर से मुलाकात कर अपने-अपने गांवों में बीते कई वर्षों से तैनात लेखपाल रिषभ दुबे पर गंभीर आरोप लगाए थे।
तीनों ग्राम प्रधानों ने डीएम को को बताया था कि लेखपाल दबाव बनाने के लिए कुख्यात विकास दुबे को अपना मामा बताकर अपने मोबाइल फोन में उनका नंबर और फोटो-वीडियो दिखाकर धमकाता था। ग्राम प्रधानों का आरोप था कि लेखपाल कभी गांव नहीं आते। तहसील में बैठकर अपने गुर्गों से जानकारी लेकर कागजी कार्रवाई करते हैं।
विज्ञापन
उधर, उपजिलाधिकारी बिल्हौर आकांक्षा गौतम ने बताया कि लेखपाल रिषभ दुबे को कलक्ट्रेट से मिले आदेश के बाद तत्काल हटाकर राजस्व निरीक्षक रामलखन से संबद्ध किया गया है। ग्राम प्रधानों ने जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच के लिए तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई है।