फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मंत्री के सामने तपाक से बोलने पर नपे उप निदेशक प्राविधिक शिक्षा, कार्यभार छिना

Wed, 06 Apr 2022 11:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आरके श्रीवास्तव अपने बड़बोलेपन की वजह से कई बार निदेशालय में भी विवाद की वजह बन चुके हैं। आरके श्रीवास्तव ने बताया कि शासन और अधिकारियों के आदेश का पालन करूंगा। जिस भी पद पर रखा जाएगा, उसका निर्वहन करूंगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल के सामने बिना बात तपाक से बोलना उप निदेशक (योजना) प्राविधिक शिक्षा आरके श्रीवास्तव को महंगा पड़ गया। मंत्री ने तत्काल प्रभाव से उनको पद से हटाने का आदेश दिया। बुधवार को कार्यालय अध्यक्ष एफआर खान को उपनिदेशक योजना का कार्यभार और आरके श्रीवास्तव को उप निदेशक प्रशासन पद की जिम्मेदारी दी गई।

विज्ञापन


मंगलवार को लखनऊ में हुई बैठक में उप निदेशक ने मंत्री द्वारा दूसरे वरिष्ठ अधिकारी से पूछे गए सवाल का उत्तर खुद दे दिया था। वहीं, उनके कामों में भी शिथिलता पाई गई। निदेशक प्राविधिक शिक्षा मनोज कुमार ने बताया कि मंत्री के आदेश पर उप निदेशक (योजना) को हटाकर दूसरे पद का कार्यभार दे दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि आरके श्रीवास्तव अपने बड़बोलेपन की वजह से कई बार निदेशालय में भी विवाद की वजह बन चुके हैं। आरके श्रीवास्तव ने बताया कि शासन और अधिकारियों के आदेश का पालन करूंगा। जिस भी पद पर रखा जाएगा, उसका निर्वहन करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें