फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पीतांबरा मंदिर से 20 लाख की चोरी करने वाला गिरफ्तार, दो सराफ समेत चार को पहले भेजा जा चुका जेल

Fri, 21 Apr 2023 10:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आरोपी फहीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में बिठूर के मां बगला पीतांबरा मंदिर से हुई 20 लाख की चोरी के मामले में एसटीएफ ने फरार चल रहे 50 हजार के इनामी कन्नौज के ठठिया निवासी फहीम को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद की है। 12 जनवरी की रात चोरों ने पीतांबरा मंदिर के गेट का ताला तोड़कर मूर्तियों के गहने और दानपात्र चोरी किए थे।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस टीम की मदद से चोरों की पहचान की। 24 जनवरी को कन्नौज निवासी कुंवरपाल और राजा उर्फ अनस को गिरफ्तार किया था। तीसरा आरोपी फहीम दानपात्र से निकले 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया था। कुंवरपाल व राजा ने बताया था कि चोरी के गहने कन्नौज के गणेश कुमार सोनी व संदीप सक्सेना को बेचे थे। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इधर, जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने फहीम पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ ने गुरुवार को ब्लू वर्ल्ड तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें