फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Crime: घर में अकेली किशोरी से किया था दुराचार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Sat, 25 Jul 2026 02:51 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारासिरोही इलाके में घर में अकेली किशोरी से दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से कन्नौज के छिबरामऊ का रहने वाला है और पुलिस ने उसे शनिवार जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घर में अकेली किशोरी से दुराचार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारासिरोही निवासी एक महिला ने कल्याणपुर थाने में तहरीर दी थी। महिला ने बताया की बारासिरोही कल्याणपुर में किराये के मकान में रहने वाला छिबरामऊ कन्नौज का मूल निवासी राहुल श्रीवास्तव उनकी 16 वर्षीय पुत्री से अक्सर छेड़छाड़ करता था।

विज्ञापन

बीती 22 जुलाई को 11 बजे उनकी नाबालिग पुत्री घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी राहुल श्रीवास्तव उनके घर में घुस गया और उनकी पुत्री के साथ दुराचार किया। जब वह घर लौटी, तो पुत्री ने उन्हें पूरी बात बताई। इस पर उन्होंने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की तहरीर दी।

Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
महिला की तहरीर पर कल्याणपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। शनिवार को पुलिस ने आरोपी राहुल श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें