फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: निजी कंपनी के अकाउंटेंट ने फंदे से लटककर दी जान, मृतक के संक्रामक रोग से पीड़ित होने की चर्चा

Fri, 13 Jun 2025 05:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नौबस्ता थानाक्षेत्र के आवास विकास हंसपुरम में निजी कंपनी के अकाउंटेंट ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
नौबस्ता थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र में गुरुवार देर रात अकाउंटेंट ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। शुक्रवार सुबह कमरे में पंखे के सहारे चादर से लटकते शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। युवक संक्रामक रोग से जूझ रहा था, जिस कारण अवसाद में उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन

आवास विकास हंसपुरम निवासी किसान राजू प्रजापति का इकलौता बेटा ऋषभ प्रजापति उर्फ करन (21) स्वरूप नगर स्थित एक निजी कंपनी के ऑफिस में अकाउंटेंट था। उन्होंने बताया कि जॉब के साथ वह चार बच्चों को कोचिंग भी पढ़ाता था। बताया कि रोज की तरह गुरुवार रात वह लोग अपने-अपने कमरे में जाकर सो गए। इसके बाद शुक्रवार सुबह जब करन काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो दरवाजा खटखटाया।

विज्ञापन

मृतक के संक्रामक रोग से पीड़ित होने की चर्चा
कमरे से कोई भी जवाब न मिलने पर परेशान परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर नौबस्ता पुलिस ने दरवाजा तोड़ा जहां युवक का शव फंदे से लटकता पाया गया। बेटे का शव देखकर मां ऊषा और बहन काजल बदहवास हो गए। नौबस्ता इंस्पेक्टर शरद तिलारा ने बताया कि परिजनों का कोई आरोप नहीं है। बीमारी के कारण जान देने की बात सामने आई है। वहीं परिजनों ने घटना के पीछे के कारण नहीं बताए। वहीं, रिश्तेदांरों में मृतक के संक्रामक रोग से पीड़ित होने की चर्चा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें