प्रथम वर्ष में 55 फीसदी अंक होना अनिवार्य
आवेदन विवि के प्रवेश पोर्टल पर ऑनलाइन होगा। परास्नातक के लिए चार वर्षीय बीए-बीएससी साइकोलॉजी में 55 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है। वहीं, तीन वर्षीय स्नातक करने वाले छात्रों के लिए ब्रिज कोर्स या मास्टर्स के प्रथम वर्ष में 55 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि क्लिनिकल साइकोलॉजी में दाखिले के लिए विवि की वेबसाइट पर छात्र रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके बाद प्रवेश परीक्षा होगी और मेरिट के आधार पर साक्षात्कार लिया जाएगा।
विवि में पहली बार क्लिनिकल साइकोलॉजी की पढ़ाई होगी। आरसीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक यह पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। सत्र 2025-26 से ही विवि में इसके प्रवेश शुरु हो जाएंगे। -प्रो. विनय कुमार पाठक, कुलपति, सीएसजेएमयू