फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: डंपर और बस की टक्कर से दो की मौत, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटना

Sun, 09 Apr 2023 10:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसे हुए। इनमें दो लोगों की मौत हो गई। इन हादसों से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर  के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार रात हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। हंसपुरम नौबस्ता निवासी 50 वर्षीय मोहन सिंह सीसामऊ बाजार में एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान में सेल्समैन थे। शनिवार रात दुकान बंद करवाने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन

बसंत विहार चौराहे पर पहुंचे ही थे कि नौबस्ता बाईपास से हमीरपुर की ओर तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे मोहन काफी दूर जाकर गिर गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। मृतक मोहन के भाई सुमेर सिंह, सोहन सिंह व रघुवीर सिंह ने बताया कि वह तीसरे नंबर के थे। 
घटना के बाद पत्नी सुनीता, बेटे यश व बेटी गौरी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, अर्मापुर थाना क्षेत्र में मूलरूप से जालौन के डिकौली माधौगढ़ के रहने वाले विजय करन सिंह (36) काकादेव में किराये पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस हादसों की जांच में जुटी
शनिवार देर शाम वह बाइक से जा रहा था, तभी अर्मापुर स्थित पीजी कॉलेज के सामने तेज रफ्तार स्कूली बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घटनाओं की जानकारी से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामलों की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें