फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: महिला प्रधान से अश्लील हरकत, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा, थानाध्यक्ष बोले- पेशबंदी का है मामला

Sun, 09 Apr 2023 09:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda Crime News: गिरवां थाना क्षेत्र के शिवहर गांव में दबंगों ने महिला प्रधान से अश्लील हरकत कर  मारपीट की। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में शिकायत से आरोपी खुन्नस खाए थे। वहीं, थानाध्यक्ष ने कहा है कि पेशबंदी का मामला है और दोनों पक्ष आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में गांव सभा की जमीन पर कब्जा और पुलिया को मिट्टी डालकर नष्ट करने के मामले में की गई शिकायत से खुन्नस खाए दबंगों महिला प्रधान के साथ मारपीट की। उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला प्रधान ने समाधान दिवस समेत डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के शिवहर गांव की महिला प्रधान ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पहली अप्रैल को संपूर्ण समाधान दिवस अतर्रा में उन्होंने पत्र दिया था जिसमें गांव सभा की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की थी। इस पर लेखपाल ने सात अप्रैल को जांच की थी।
उसी दिन शाम को जब वह जानवरों को भूसा चारा करा रही थी तभी गांव की एक महिला समेत पांच लोग आए और उसके साथ मारपीट की। उसे पटक दिया। उसके साथ अश्लील हरकत की। घटना के संबंध में उसने चौकी इंचार्ज को जानकारी दी थी। महिला प्रधान रविवार को डीएम से मिलने पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बोले- दोनों पक्ष लगा रहे हैं आरोप
उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। उधर, थानाध्यक्ष गिरवां ने बताया कि दो पक्षों में प्रधानी के चुनाव को लेकर विवाद चला आ रहा है। महिला प्रधान जिन पर आरोप लगा रहीं हैं। उस पक्ष ने महिला प्रधान व उसके पिता के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। उनके पास अब तक महिला प्रधान की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें