कानपुर के स्वरूपनगर में नगर आयुक्त के बंगले के बाहर बृहस्पतिवार देर रात बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा दो से तीन बार पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। वहीं, कार सवार रईसजादे गाड़ी छोड़कर नगर निगम की ओर भाग निकले।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार सवार शराब के नशे में धुत बताए जा रहे थे। ई-रिक्शा चालक विनोद कुमार की नाक पर चोट आई है, जबकि सवारी जरीन बेगम और उनके बेटे आरिफ को गंभीर चोटें लगने की जानकारी है। बेटे के पैर में भी काफी चोट आई है।