वहीं से लौटते समय शिवराजपुर थाना क्षेत्र के भौनतपुर गांव के पास कार रफ्तार में होने की वजह से हाईवे पर खड़े एक डंपर में जा घुसी। हादसे में बाबू और धीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को अस्पताल ले आई, जहां डॉक्टरो ने दोनों युवकों को मृत घोषित क़र दिया। थानाध्यक्ष वरुण शर्मा का कहना कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो मे जांच कर डंपर का विवरण निकाला जा रहा है।