फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मैं महासचिव रह चुका हूं…मुझे सचिव बना दिया, महानगर कांग्रेस इकाई की नई कमेटी बनते ही उठे विरोध के स्वर

Wed, 02 Jul 2025 12:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि उपाध्यक्ष और महासचिव के लिए चयनित पदाधिकारी राष्ट्रीय नेतृत्व से निर्धारित होकर आए हैं, क्योंकि ज्यादातर कार्यकर्ता इन्हीं दो पदों की मांग कर रहे हैं। ऐसे में इन सभी की बातें प्रदेश नेतृत्व के पास भेज रहे हैं, जैसा वहां से फैसला होगा, वैसे किया जाएगा।
विज्ञापन
शादाब आलम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कांग्रेस महानगर इकाई की नई कमेटी की घोषणा होने के बाद से इससे नाराज पार्टी कई कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। सचिव बनाए गए शादाब आलम के बाद मंगलवार को पूर्व महासचिव अतुल त्रिपाठी ने भी सचिव बनाए जाने से नाराज होकर पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि वह महानगर इकाई में महासचिव रह चुके हैं, अब सचिव बना दिया गया है।

विज्ञापन

अतुल त्रिपाठी - फोटो : amar ujala
इसी तरह पूर्व महासचिव जफर शाकिर भी सचिव बनाए जाने से नाराज हैं। उनका मानना है कि इससे उनकी गरिमा को चोट पहुंचाई गई है। महेंद्र भदौरिया सचिव बनाए जाने से नाराज हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि उन्हें कोई पद नहीं चाहिए, वह एक कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहेंगे। मुकेश वाल्मीकि, जियाउर्रहमान सचिव बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं, तो सुरेश बक्शी ने सोशल मीडिया पर इस्तीफा देने की बात लिखी है।
विज्ञापन

महेंद्र भदौरिया - फोटो : amar ujala
महानगर कार्यकारिणी में कुल 75 लोगों को दी गई जगह
इस संबंध में महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता का कहना है कि उपाध्यक्ष और महासचिव के लिए चयनित पदाधिकारी राष्ट्रीय नेतृत्व से निर्धारित होकर आए हैं, क्योंकि ज्यादातर कार्यकर्ता इन्हीं दो पदों की मांग कर रहे हैं। ऐसे में इन सभी की बातें प्रदेश नेतृत्व के पास भेज रहे हैं, जैसा वहां से फैसला होगा, वैसे किया जाएगा। एक दिन पहले जारी की गई महानगर कार्यकारिणी में कुल 75 लोगों को जगह दी गई है। इसमें पांच उपाध्यक्ष, 20 महामंत्री और 45 सचिव बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें