Kanpur News: घाटमपुर के मूसानगर रोड पर बुधवार रात दो ट्रकों की भिड़ंत में फतेहपुर निवासी चालक अनूप की मौत हो गई और दूसरा चालक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के मूसानगर रोड पर बेंदा गांव के पास बुधवार की देर रात दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के कश्मीरी निवासी अनूप उर्फ बबलू (25) ट्रक लेकर आ रहा था। तभी बेंदा गांव के पास उसकी दूसरे ट्रक से भिड़ंत हो गई। इससे अनूप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे ट्रक का चालक घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने अनूप को मृत घोषित कर दिया।