Kanpur News: गढ़ेवा-हरबसपुर मोड़ के पास कोहरे के बीच ओवरटेक करने के चक्कर में डंपर ने बस में टक्कर मार दी। हादसे में नौ सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं, जिन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कानपुर के बिधनू में हाईवे पर शुक्रवार सुबह कोहरे का कहर दिखा। डंपर की टक्कर से रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें नौ सवारियां घायल हो गईं। वहीं, टक्कर के बाद डंपर भी हाईवे किनारे पलट गया। महोबा डिपो की रोडवेज बस 29 सवारियां लेकर महोबा जा रही थी।
विज्ञापन
गढ़ेवा-हरबसपुर मोड़ के पास कोहरे के बीच ओवरटेक कर रहे तेज रफ्तार डंपर ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस और डंपर दोनों अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गए। हादसे में बस के दो चालक समेत नौ लोग घायल हो गए। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायल सवारियों ओमकार सिंह (53) निवासी सिसोलर, आलोक (34) निवासी देवरिया, चालक मो.सफीक (39) निवासी चरखारी, चालक अलख कुमार (36) निवासी फतेहपुर, रफीक(40) निवासी मौदहा, सनोज (36) निवासी बस्ती, पुष्पा शर्मा (45) निवासी सुल्तानपुर, सतीश निषाद (25) निवासी जहांनाबाद, रामस्वार्थ (60) निवासी बस्ती को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टर ने सभी को हैलट रेफर कर दिया।