फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: बोलेरो सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप से ढाई लाख लूटे, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है पुलिस

Sat, 18 Oct 2025 02:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: बरगढ़ मोड़ पर स्थित जय पारनु बाबा पेट्रोल पंप पर शनिवार तड़के बोलेरो सवार पाँच बदमाशों ने ढाई लाख रुपये नकद लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने चौकीदार मनोज कुमार के सिर पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में बरगढ़ मोड़ स्थित जय पारनु बाबा पेट्रोल पंप पर शनिवार तड़के करीब दो बजे बोलेरो सवार पांच अज्ञात बदमाशों ने धावा बोल दिया। हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों से मारपीट कर करीब ढाई लाख रुपये नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात में पंप पर सेल्समैन, चौकीदार मनोज कुमार और एक अन्य कर्मचारी मौजूद थे। बोलेरो से पहुंचे बदमाश आते ही पैसे की मांग करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने चौकीदार मनोज कुमार के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है पुलिस
इसके बाद बदमाशों ने पंप कार्यालय का ताला तोड़ा और अंदर रखी नकदी समेट ली। मारपीट के बाद सभी बदमाश बोलेरो सवार होकर फरार हो गए। घायल चौकीदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही बदमाशों की पहचान कर खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें