Kanpur News: चकेरी के श्याम नगर स्थित 37वीं वाहिनी पीएसी के अंदर सीढ़ी लगाकर बिजली का तार जोड़ते समय हादसा हो गया। इसमें 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक पीएसी जवान और एक स्वीपर गंभीर रूप से झुलस गए।
कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर स्थित 37वीं वाहिनी पीएसी परिसर में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। परिसर के अंदर सीढ़ी लगाकर बिजली का तार जोड़ने के दौरान अचानक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक पीएसी जवान और एक स्वीपर गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य साथी पीएसी कर्मियों ने बिना देर किए दोनों घायलों को आनन-फानन कांशीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मामले की जानकारी लेने में जुट गए हैं।