Kanpur News: रामादेवी चौराहे के पास बुधवार सुबह फतेहपुर से कार्डियोलॉजी दिखाने आए 62 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि सीने में अचानक दर्द उठने के कारण उनकी मौत हुई है। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया है।
कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के रामादेवी चौराहे के पास बुधवार सुबह एक वृद्ध का शव मिला। मृतक राजकुमार गुप्ता (62) फतेहपुर के चौडगरा का रहने वाला था। वह हार्ट पेशेंट था। बुधवार सुबह अकेले ही घर से कार्डियोलॉजी दिखाने के लिए निकला था, लेकिन रामादेवी चौराहे के पास पहुंचते ही अचानक सीने में दर्द होने लगा।
विज्ञापन
इससे वो फुटपाथ पर ही बैठ गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना किया है। पुलिस ने लिखित में लेकर शव परिजनों के सुपुर्द किया है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। हार्ट अटैक से मौत की आशंका है।