नारामऊ लोधर वाया नानकारी की खस्ताहाल सड़क जो मिट्टी की सड़क में तब्दील हो गई
- फोटो : amar ujala
नगर निगम ने 15वें वित्त आयोग के 65 करोड़ रुपये से 124 विकास कार्य कराने के लिए ई-टेंडर जारी किए हैं। टेंडर 28 अगस्त को दोपहर तक पड़ेंगे और उसी दिन शाम को खोले जाएंगे। इसी तरह सड़कों, नाले, नालियों के निर्माण, 16 पार्कों के सुंदरीकरण सहित 37 अन्य विकास कार्यों के ई-टेंडर 12 अगस्त तक पड़ेंगे और उसी दिन शाम को खुलेंगे। ये कार्य नगर निगम निधि सहित अन्य मदों से होंगे।
कल्याणपुर से बिठूर रोड जाने वाली जर्जर हालत में सड़क
- फोटो : amar ujala
सड़क मरम्मत एवं पैच वर्क कार्य
मुख्य अभियंता के अनुसार 132.4 किलोमीटर सड़कों के गड्ढे भरने के लिए पैचवर्क कराया गया। इनमें से यशोदानगर में नमक फैक्टरी से गोपालनगर रोड सहित कई सड़कों में आरसीसी से गड्ढे भराए गए, जबकि अन्य स्थानों में मलबे से गड्ढे भराए गए। पैचवर्क अभियान में प्रमुख बाजारों, अस्पतालों, विद्यालयों, धार्मिक स्थलों के आसपास की सड़कों को प्राथमिकता दी गई है।
जर्जर हालत में सड़क मार्ग
- फोटो : amar ujala
103.72 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। टेंडर अगले महीने पड़ेंगे। बरसात के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। 15 वित्त आयोग के कार्य भी उसी माह शुरू कराने की योजना बनाई गई है। फिलहाल आरसीसी का पैचवर्क और कच्चा पैचवर्क कराया जा रहा है। -एसएफए जैदी, मुख्य अभियंता, नगर निगम
भूसाटोली स्थित बर्तन बाजार में धंसी सड़क
- फोटो : amar ujala
प्लॉस्टिक वेस्ट व हाटमिक्स प्लांट से बनेंगी ये सड़कें
- खाड़ेपुर में शराब गद्दी से केडीए कालोनी होते हुए पाल चौराहे तक।
- कृष्णानगर में जीटी रोड मनोज होटल से चिल्ड्रेन पार्क होते हुए तिकुनिया पार्क तक।
- गांधी ग्राम में अयोध्या प्रसाद के मकान से बबीता पासवान के मकान तक।
- स्वर्ण जयंती विहार पंपिंग स्टेशन से पीएम आवास वाली रोड तक।
जीटी रोड पर टूटी सड़क की मरम्मत करते श्रमिक
- फोटो : amar ujala