फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: युवक को डंपर ने रौंदा…500 मीटर घिसटा, घर से पुलिस लाइन जाते समय हुआ हादसा, जांच शुरू

Wed, 16 Jul 2025 12:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: परिजनों का आरोप है कि राहगीरों ने शोर मचाया तो पकड़े जाने के डर से चालक ने डंपर भगा दिया, जिसमें युवक बाइक समेत फंसकर करीब पांच सौ मीटर दूर दासूकुओं तक घिसटता चला दिया। हादसे में सुमित को मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सुमित कुशवाहा फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कानपुर-सागर हाईवे पर बाइक सवार प्राइवेट कुक को मंगलवार सुबह डंपर ने रौंद दिया। राहगीरों के शोर मचाने पर डंपर चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। उधर, युवक डंपर में फंस गया और 500 मीटर तक घिसटता चला गया। इससे शव क्षतविक्षत हो गया।

विज्ञापन

नौबस्ता के निवासी सुमित कुशवाहा (33) पुलिस राजीव विहार पुलिस लाइन की मेस में प्राइवेट कुक थे। वह पुलिस कर्मियों के लिए खाना बनाते थे। पिता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब आठ बजे इकलौता बेटा सुमित बाइक से पुलिस लाइन जा रहा था।

500 मीटर दूर तक घिसटा
हाईवे पर धोबिन पुलिया मेट्रो के पास हमीरपुर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने सुमित को पीछे से टक्कर मार दी। परिजनों का आरोप है कि राहगीरों ने शोर मचाया तो पकड़े जाने के डर से चालक ने डंपर भगा दिया जिसमें युवक बाइक समेत फंसकर करीब पांच सौ मीटर दूर दासूकुओं तक घिसटता चला दिया।

अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
हादसे में सुमित को मौके पर मौत हो गई। मां सुशीला और दो बहनो का रोकर बुरा हाल है। युवक की बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। नौबस्ता इंस्पेक्टर शरद तिलारा के अनुसार परिजनों की तहरीर पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे हादसा, 2:40 बजे पहुंचे पंचनामे के कागज
परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसा सुबह आठ बजे हुआ था। इसके बाद पुलिस की सुस्त कार्रवाई के कारण सुमित के पंचनामा के कागज दोपहर करीब 2:40 पर पुलिसकर्मी लेकर पहुंचे। देरी से शुरू हुई पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया के कारण परिजनों ने रोष जताया। शाम करीब 4:30 बजे परिजन शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें