फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं आप प्रत्याशी चिंटू फौजी, जानिए कितनी है प्रापर्टी

Sat, 29 Jan 2022 04:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आम आदमी पार्टी (आप) प्रत्याशी कंवरदीप सिंह के हलफनामे के अनुसार उनके पास फ्लैट सहित 2.73 करोड़ की अचल संपत्ति, 2.72 करोड़ की चल संपत्ति और 12 लाख का सोना है। उनकी पत्नी के पास साढ़े सात लाख के जेवर, 45.64 लाख की चल संपत्ति और 85 लाख की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) प्रत्याशी कंवरदीप सिंह (चिंटू फौजी) और उनकी पत्नी गगनदीप कौर के पास छह करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। नामांकन पत्र के साथ दिए गए हलफनामे में उन्होंने अपनी आय का स्रोत व्यवसाय बताया है।
विज्ञापन


हलफनामे के अनुसार उनके पास फ्लैट सहित 2.73 करोड़ की अचल संपत्ति, 2.72 करोड़ की चल संपत्ति और 12 लाख का सोना है। उनकी पत्नी के पास साढ़े सात लाख के जेवर, 45.64 लाख की चल संपत्ति और 85 लाख की अचल संपत्ति है।

टोयटा ईटोस कार, होंडा सिटी कार, रॉयल इनफील्ड बुलेट, सुजुकी स्कूटी, एक्टिवा और टीवीएस स्टार है। इन वाहनों की कीमत करीब 3.94 करोड़ रुपये है। अंसल अपार्टमेंट, सरोजनी नगर निवासी कंवरदीप सिंह ने क्राइस्टचर्च काॅलेज से स्नातक तक पढ़ाई की है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के नाम पर ट्वीटर, फेसबुक पर उनके खाते हैं। आप के शहर अध्यक्ष कंवरदीप के खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा नहीं है। खेत से लेकर फ्लैट तक के मालिक हैं। पत्नी गगनदीप की आय का स्रोत बुटीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें