जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : amar ujala
ईंट से वार कर मासूम को लहूलुहान कर दिया
इसी दौरान मोहल्ले का ही सिरफिरा युवक उठा ले गया। वह बच्ची को सुनसान जगह मजार के पीछे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने पहले उसके मुंह में पत्ते भर दिया। इसके बाद भी बच्ची चुप नहीं हुई तो आरोपी ने पास में पड़ी ईंट से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया, जिससे मासूम बेहोश हो गई।
मुंह में पत्ते भरकर सिर पर वार किए
शोरगुल सुनकर जब परिजन और मोहल्ले के लोग दौड़े तो आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया। परिजन बच्ची को लेकर गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचे, जहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। पिता के अनुसार, मासूम के चीखने चिल्लाने पर मुंह में पत्ते भरकर ईंट से सिर पर वार किए गए हैं।
मानसिक बीमार बताया जा रहा है आरोपी
कस्बा चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी मानसिक बीमार बताया जा रहा है। मामले की जांच के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। साथ ही आसपास के थानों का फोर्स भी मोहल्ले में तैनात है।
जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
सीटी स्कैन और पेट का अल्ट्रासाउंड कराया
न्यूरो साइंसेस प्रमुख डॉ. मनीष सिंह और स्त्री रोग विभाग से डॉक्टरों को बुलाकर बच्ची की जांच कराई गई। डॉ. काला ने बताया कि बच्ची का सीटी स्कैन और पेट का अल्ट्रासाउंड कराया गया। रिपोर्ट सामान्य है। सिर और चेहरे पर चोट है। बच्ची अभी होश में नहीं है। विशेषज्ञों की टीमें उसके इलाज में लगी हैं।
ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लाए हैलट
सीएचसी से बच्ची को हैलट लाने के लिए पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया। पुलिस की गाड़ियों की निगरानी में एंबुलेंस से थोड़ी ही देर में उसे हैलट पहुंचाया। हैलट के आईसीयू में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, जेसोपी आशुतोष कुमार और अन्य अधिकारी पहुंचे।