फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर युवक को किया लहूलूहान, घायल को भेजा सीएचसी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 07 May 2020 08:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कुल्हाड़ी - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित बंसठी गांव में गुरुवार सुबह मामूली विवाद के बाद एक पक्ष ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। धारदार हथियार लगने से एक युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन


मालूम हो कि थाना क्षेत्र के बंसठी गांव निवासी सौरभ पुत्र श्याम बाबू व गांव के ही गिरजा शंकर के बच्चों के बीच बुधवार शाम मामूली सी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बताया गया है कि इसके बाद गिरजा शंकर ने गुरुवार सुबह सौरभ के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर गिरजा शंकर ने सौरभ पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।

धारदार हथियार से किए गए वार में सौरभ का सिर फट गया। तहरीर पर पुलिस ने गिरजाशंकर पुत्र सूबेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि मामूली विवाद में युवक के साथ मारपीट हुई है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें