फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पति को फंसाने के लिए जीआरपी को दी बेटी के अपहरण की फर्जी सूचना, पढ़ें मामला

Mon, 10 Nov 2025 08:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ससुराल में विवाद होने पर पिता के साथ मायके बिहार जा रही महिला ने कंट्रोल रूम में बेटी के अपहरण की फर्जी सूचना जीआरपी दी। जीआरपी को बेटी कन्नौज ससुराल में मिली। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते पति-पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने पति को फंसाने के लिए रविवार रात सेंट्रल स्टेशन पर अपनी ही बेटी के अपहरण की फर्जी सूचना जीआरपी को दे दी। हालांकि, जीआरपी की छानबीन में बेटी घर पर ही सकुशल मिल गई। सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे महिला ने तीन साल की बच्ची के अपहरण की सूचना दी।

विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि वह कन्नौज के बरौली परतीतपुरवा निवासी राजेश राजपूत की पत्नी कल्पना है। पति से विवाद होने पर पिता चंदर ऋषि और बच्ची के साथ ट्रेन से बिहार स्थित मायके जाने के लिए सेंट्रल स्टेशन पर आई थी। यहां से उसकी बेटी का अपहरण हो गया। क्यूआरटी की पांच टीमें सक्रिय की गईं। 120 सीसी कैमरे खंगाले गए लेकिन बच्ची नहीं मिली। एक टीम कन्नौज भेजी गई तो बच्ची सुसराल में ही मिल गई। ससुरालियों ने बताया कि वह गुस्से में बेटी को छोड़कर चली गई थी। छह घंटे बाद बच्ची को सेंट्रल पर लाकर महिला के सुपुर्द किया गया। ससुराल वालों ने महिला के खिलाफ कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद वह पिता व बेटी के साथ मायके चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें