फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्रतिष्ठित कंपनी के नाम से नकली बेल्ट व बक्कल बनाने वाली फैक्ट्री में छापा, भारी मात्रा में माल बरामद

Mon, 10 Mar 2025 12:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्रतिष्ठित कंपनी के नाम से नकली बेल्ट व बक्कल बनाने वाली फैक्टरी में छापा मारकर पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में माल बरामद किया है। फर्म मालिक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनवरगंज पुलिस ने मुंबई की प्रतिष्ठित कंपनी के नाम से बेल्ट, बक्कल व टैग बनाने वाली कंपनी का खुलासा करते हुए एक फर्म मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कंपनी के अधिकारी की तहरीर पर काॅपी राइट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गोंडा निवासी शत्रुघ्न प्रसाद द्विवेदी मुंबई की नेत्रिका कन्सलटेंसी प्राइवेट लिमिटेड में फील्ड ऑफीसर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


उनकी कंपनी लिवाइस, सीके, टामी हिलफिगर कंपनी की बेल्ट व बल्कल बनाती है। शत्रुघ्न ने बताया कि बांसमंडी स्थित बेबीज कंपाउंड स्थित लेदर फैक्टरी में उनकी कंपनी के नाम से नकली माल तैयार कर बाजार में बेचे जाने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना अनवरगंज पुलिस को दी। थानाप्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों से मिली जानकारी के बाद पुलिस की टीम बेबीज कंपाउंड स्थित सुपर लेदर वर्क्स और एमएफ इंटरनेशनल नाम की फैक्टरी में पहुंची। पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद सिविल लाइन्स के गोल्डन पैलेस निवासी रेहान अली को दबोच लिया। पुलिस ने जब फैक्टरी की तलाशी ली तो वहां लिवाइस कंपनी की 312 नकली बेल्ट, 765 नकली टैग, सीके कंपनी की 324 बेल्ट, 927 नकली टैग 927, 80 बक्कल, टामी हिलफिगर कंपनी की 342 नकली बेल्ट, 445 बक्कल, 507 नकली टैग, नकली पट्टी टैग 856, लोहे एम्बोजिंग मशीन (मोहर छापने की मशीन), तीनों कंपनी के डाई बरामद हुई। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें