फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: ओवरलोड मौरंग लदे ट्रक ने किसान को चौकी के सामने रौंदा, मौत

Sun, 09 Mar 2025 11:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

ओवरलोड मौरंग लदे ट्रक ने किसान को चौकी के सामने रौंद दिया। हादसे में किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ने की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन
किसान राजबहादुर उर्फ बंटू सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओवरलोड मौरंग लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बहुआ पुलिस चौकी के सामने रविवार को चौराहा पार कर रहे साइकिल सवार किसान को रौंद डाला। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। परिजनों ने चालक को पकड़ने की मांग को लेकर कुछ देर तक हंगामा किया।
विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा निवासी राजबहादुर सिंह उर्फ बंटू सिंह (65) किसान थे। गाजीपुर रोड स्थित खेत से रविवार सुबह नौ बजे वह साइकिल से घर लौट रहे थे। बहुआ पुलिस चौकी चौराहा पार करते समय शहर की ओर जा रहे ट्रक ने किसान को टक्कर मार दी। किसान के गिरने पर आगे के टायर से किसान का सिर कुचल गया, जिससे किसान की मौके पर मौत हो गई। चालक कुछ दूर रोड पर ही ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे की खबर पर परिजन पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन पासरों की लोकेशन पर ओवरलोड मौरंग लदे ट्रकों को निकालते हैं। पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता। इसी वजह से अक्सर हादसे होते हैं। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि चालक का पता लगाया जा रहा है। ओवरलोडिंग पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

ओवरलोडिंग छिपाने को तिरपाल चढ़ाते
मौरंग ट्रकों के चालकों ने ओवरलोडिंग छिपाने के लिए नया तरीका अपनाया है। ट्रकों के चालक ओवरलोडिंग छिपाने के लिए ट्रक के ऊपर तिरपाल बिछा देते हैं। ताकि किसी को भी ट्रक में मौरंग होने का पता न लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें