सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र के कुंजविहार गल्लामंडी में जेल से छूटे हिस्ट्रीशीटर ने साथियों संग रिटायर्ड फौजी के घर में घुसकर मारपीट की। डीसीपी के आदेश के बाद पुलिस ने छह दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की। कुंजविहार निवासी रिटायर्ड फौजी विनोद कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि पड़ोस में रहने वाला हिस्ट्रीशीटर गोविंद पाल कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया है।
आरोप है कि 14 सितंबर की रात करीब 8:45 बजे वह अपने भाई आयुष और श्यामू समेत आठ लोगों के साथ तमंचा और धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आया और उन्हें व पत्नी को पीट दिया। पुलिस कंट्रोलरूम के साथ ही थाने में तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर डीसीपी से गुहार लगाई। सेनपश्चिम पारा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।