सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का स्वागत करते सपाई
- फोटो : अमर उजाला
सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पंगु हो गई है। गुंडों और माफिया के हौसले बुलंद हैं। प्रदेश सरकार सपा के कार्यकाल के कार्यों को अपना बताकर वाहवाही लूट रही है। रविवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष पाल का सपाइयों ने गंगा पुल जाजमऊ में स्वागत किया। वह महाराजपुर में आयोजित दंगल कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। वह महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी रहे फतेह बहादुर सिंह गिल के घर गए। इस दौरान समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इमरान और ग्रामीण अध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला उनके साथ रहे। गंगापुल पर स्वागत करने वालों में महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, प्रदेश सचिव केके शुक्ला, शबाब अबरार आदि रहे।