Kanpur News: लड़कियों के गुट ने बीच सड़क एक लड़की को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मारपीट कर रही लड़कियों ने युवती पर पत्थर भी फेंक कर मारे।
दीप तिराहे के सामने शुक्रवार देर रात तीन लड़कियों ने मिलकर एक लड़की को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मारपीट कर रही लड़कियों का जब मन नहीं भरा तो उन्होंने पत्थर भी फेंक कर मारे। बीच सड़क पर मारपीट व हंगामा होता देख लोग राहगीरों की भीड़ जुट गई। हालांकि, कोई भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नही जुटा सका।
विज्ञापन
पीड़िता ने एक मॉल में घुसकर खुद को बचाया। इस दौरान मारपीट कर रहीं लड़कियां और उनके साथ मौजूद लड़के मौके से भाग निकले। किदवईनगर पुलिस के मुताबिक दो लड़के और छह सात लड़कियों का समूह था। उन्हीं में आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा होने की जानकारी मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले सभी चले गए थे। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।