फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: सिपाही ने फर्जी आईडी बनाकर पत्नी को भेजे अश्लील संदेश, ऐसे सामने आई पति की शर्मनाक हरकत

Sat, 16 Nov 2024 06:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: सिपाही पति ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर पत्नी को अश्लील संदेश भेजे। पत्नी ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली में तैनात सिपाही इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर अपनी पत्नी काे अश्लील संदेश भेज रहा था। पत्नी ने अश्लील संदेशों की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई तो जांच के दौरान हकीकत सामने आई। पत्नी की तहरीर पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पत्नी पूर्व में भी पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा चुकी है और इसकी जांच चल रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के भदैचा निवासी अर्चना देवी ने पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन


बताया कि पति राकेश कुमार रायबरेली पुलिस लाइन में तैनात है। आरोप है कि राकेश ने गौरव कुमार के नाम से एक आईडी इंस्टाग्राम पर बनाई। इस आईडी के जरिए अश्लील संदेश उसे भेजने शुरू कर दिए। जब कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई तो उसने आईडी से ब्लॉक कर दिया। इसकी शिकायत अर्चना ने 21 जून 2024 को साइबर थाने में दर्ज कराई थी।

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
जांच के दौरान पता चला कि गौरव के नाम से फर्जी आईडी उसके पति सिपाही राकेश कुमार ने ही बनाई थी। शहर कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि अर्चना देवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अर्चना ने तहरीर में यह भी बताया कि उसका पति उसे जान से मारने की धमकी देता है और सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहा है। पूर्व में भी दहेज उत्पीड़न का एक मामला अर्चना राकेश के खिलाफ दर्ज करा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें