फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बरातियों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी, 16 यात्री घायल, मची चीख-पुकार

Thu, 05 Dec 2024 11:30 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बरातियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। बस पलटने से 16 यात्री घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पनकी में भाटिया तिराहा के आगे रेलवे पुल के पास बुधवार देर रात बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 30 बराती सवार थे, जिनमें 16 घायल हो गए। घायल बरातियों को सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें कई महिलाओं की हालत नाजुक बताई गई है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पनकी पुलिस ने घायलों को परिजनों को खबर देने के साथ ही क्षतिग्रस्त बस को सीधा कराकर सड़क से हटाया।
विज्ञापन


बिधनू के गोपालनगर निवासी शिवमंगल यादव के बेटे नवीन की शादी पनकी गंगागंज में रहने वाले जय सिंह की बेटी मीनू से तय हुई थी। बुधवार को दोनों की शादी थी। शाम को नवीन की बरात पनकी गंगागंज आई थी। भोजन और जयमाल कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रात करीब दो बजे 30 बराती एक बस से स्वागत स्थल से दुल्हन के घर की तरफ जा रहे थे। इनमें अधिकांश महिलाएं शामिल थीं। बस में बैठे दूल्हे के मौसेरे भाई अंशु ने बताया कि वह चालक के पीछे वाली सीट पर बैठे थे।

विज्ञापन


चालक तेज गति के साथ-साथ गलत तरीके से बस चल रहा था। इसके लिए उसे कई बार टोका भी गया। बातचीत के दौरान चालक नशे में लग रहा था है। मना करने के बाद भी वह अपने मनमानी तरीके से बस चलता रहा। इसी दौरान पनकी तिराहा के आगे रेलवे लाइन के पास बस अचानक बेकाबू होकर पलट गई। बस पर सवार कोई भी कुछ नहीं समझ नहीं पाया कि हादसा कैसे हुआ। हादसे के दौरान बस के पहिए ऊपर की ओर व छत जमीन की तरफ हो जाने के कारण सभी लोग सिर के बल एक दूसरे के ऊपर गिर गए और चीख पुकार मच गई। इसी बीच चालक मौके पर बस से छोड़कर फरार हो गया। बस पर सवार एक बराती ने दूल्हे के पिता शिवमंगल व पुलिस को फोन कर हादसे की जानकारी दी। इसके बाद और बराती-जनाती व पुलिस मौके पर पहुंची और बस फंसे घायलों को एक-एक बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से सीएचसी और क्षेत्र के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि कई और लोगों को मामूली चोटें आई थी, जिन्हें इलाज के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया। घायलों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह लोग हुए घायल
राजा राम हॉस्पिटल में भर्ती
एल ब्लॉक गोविंदनगर निवासी कुसुम यादव, ममता यादव, हालसी रोड कलक्टरगंज निवासी सीमा यादव, यशोदानगर नौबस्ता निवासी नेहा।

महावीर हॉस्पिटल पनकी में भर्ती
गोपालनगर बिधनू निवासी किशोर शर्मा, यशोदानगर निवासी नीरज यादव, अकबरपुर कानपुर देहात के निमौली गांव निवासी रमेश सिंह यादव, गंगापुर सेन पश्चिमपारा निवासी सुमित यादव, गंगापुर गांव निवासी सुनीता यादव, घंटाघर निवासी प्रियंका यादव।

सीएचसी कल्याणपुर में भर्ती
गोपालनगर नौबस्ता निवासी शिव गोविंद यादव, विजय लक्ष्मी ,भीजोना घाटमपुर निवासी लखन, चंद्रपुर गांव साढ़ निवासी सुनील, नौबस्ता निवासी अंशु शर्मा, गोपाल नगर नौबस्ता निवासी एम झा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें