फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सात साल की बच्ची से 61 वर्षीय वृद्ध ने किया दुष्कर्म, आरोपी भेजा गया जेल

Sat, 10 Jan 2026 11:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बजरिया थाना क्षेत्र के कर्नलगंज में बीते दिसंबर में सात साल की बच्ची के साथ 61 वर्षीय वृद्ध ने दुष्कर्म किया। पीड़ित की मां का आरोप है कि बच्ची को खिलाने के बहाने ले जाकर अश्लील हरकत करता था। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


बजरिया इंस्पेक्टर ने बताया कि 13 दिसंबर को पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि पड़ोसी 61 वर्षीय शिवराम गुप्ता कई दिनों से उनकी सात वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। इसकी वजह से उनकी बेटी सहमी हुई है। बेटी के गुमसुम रहने पर उन लोगों ने उससे पूछा तब सच्चाई पता चली। इसके बाद परिजनों ने आरोपी वृद्ध से विरोध जताया तो उसने जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट व धमकाने की धारा में एफआईआर दर्ज की गई। एसीपी के अनुसार मामले में बजरिया थाने के उपनिरीक्षक गणेश सिंह को विवेचना सौंपी गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, इलाकाई लोगों व पीड़िता के 183 के बयान के आधार पर दुष्कर्म, लैंगिक हमले, एससीएसटी एक्ट की धारा में मुकदमा तरमीम किया। आरोपी को घर के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें