Kanpur News: कानपुर में लंबे समय से रोड टैक्स न चुकाने वाले 9,902 मालवाहक वाहन स्वामियों पर परिवहन विभाग ने बड़ा शिकंजा कसा है। इन बकाएदारों पर कुल 134 करोड़ रुपये का रोड टैक्स बकाया है। कई बार नोटिस भेजने के बाद भी भुगतान न होने पर विभाग ने डीएम को पत्र भेजकर भू-राजस्व (आरसी) की तरह बकाया वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कानपुर में रोड टैक्स दबाकर बैठे 9902 मालवाहक वाहन स्वामियों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। इन पर 134 करोड़ रुपये का रोड टैक्स बकाया है। कई बार नोटिस देने के बाद भी रकम जमा नहीं हुई, तो विभाग ने अब बकाया वसूली के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। वाहन स्वामियों से भू-राजस्व की तरह वसूली की तैयारी है। जिला प्रशासन ने भी संबंधित तहसीलों को आरसी भेजकर वसूली की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने चिह्नित वाहन स्वामियों को बकाया टैक्स जमा करने के लिए दोबारा पत्र भेजे हैं। चेतावनी दी है कि वसूली पत्र जारी होने वाले महीने के बाद भी टैक्स जमा नहीं किया तो हर महीने पांच प्रतिशत की दर से अतिरिक्त जुर्माना देना होगा। एआरटीओ प्रशासन कहकशा खातून ने बताया कि 9902 बकाएदार वाहन स्वामियों पर कुल 134 करोड़ रुपये रोड टैक्स बकाया है। अब परिवहन विभाग के साथ जिला प्रशासन भी बकाया वसूलने में जुट गया है।