फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 80 फीसदी शिकायतों का नकारात्मक फीडबैक, पांच अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि, ऐसे खुली विभागों की पोल

Tue, 01 Jul 2025 03:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएम कार्यालय में आईजीआरएस पोर्टल पर विभाग द्वारा निस्तारित शिकायतों का फीडबैक लिया गया, तो विभागों की पोल खुल गई। इन विभागों की 80 फीसदी शिकायतों का फीडबैक नकारात्मक मिला।
विज्ञापन
आईजीआरएस पोर्टल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शासन से लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह शिकायत निस्तारण को लेकर गंभीर हैं। इसके बाद भी जिले के कई अफसर प्रदेश में जिले की छवि खराब करने में लगे हैं। आईजीआरएस शिकायत के नोडल डॉ राजेश कुमार ने सबसे ज्यादा खराब फीडबैक लाने वाले पांच अफसरों को चिन्हित किया। कई महीनों से सबसे ज्यादा नकारात्क फीडबैक आने पर जिलाधिकारी ने सभी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।

विज्ञापन

जिले के कुछ अफसरों के कारण कई महीनों से आईजीआरएस की रैकिंग में सुधार नहीं हो रहा है। जून माह में जिले को 68वीं रैंक हासिल हुई थी। जिसका सबसे बड़ा कारण समाजकल्याण विभाग, श्रम विभाग, नगर निगम, जलकल, पीडब्ल्यूडी विभाग हैं। सीएम कार्यालय में आईजीआरएस पोर्टल पर विभाग द्वारा निस्तारित शिकायतों का फीडबैक लिया गया, तो विभागों की पोल खुल गई, जिसमें सबसे ज्यादा लापरवाही इन विभागों ने बरती।

विज्ञापन

पांच अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि
इनकी 80 फीसदी शिकायतों का फीडबैक नकारात्मक मिला। इस पर नाराज जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी शिल्पी सिंह, सहायक श्रमायुक्त आर एल पटेल, सहायक नगर आयुक्त नोडल अधिकारी नगर निगम रविशंकर, चकबंदी अधिकारी मनोज कुमार, महाप्रबंधक जलकल आनंद त्रिपाठी, अधिषाशी अभियंता पीडब्ल्यूडी अनूप कुमार मिश्रा को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। अगर सुधार नहीं होता है इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें