फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: क्रिप्टो करेंसी में ज्यादा मुनाफे का लालच दे 7.16 लाख रुपये ठगे, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 30 Jul 2024 07:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में युवती से 7.16 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। नौबस्ता थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शातिर ने घर बैठे लाखों रुपये कमाने का झांसा देकर नौबस्ता निवासी युवती से 7.16 लाख रुपये ठग लिए। यशोदानगर निवासी युवती ने बताया कि छह जुलाई को इंस्टाग्राम पर घर बैठे रोजाना पांच हजार रुपये कमाने से संबंधित पोस्ट दिखी। उसमें निवेश करने और कुछ वीडियो देखकर रेटिंग करने के बदल एक दिन में करीब 1500 रुपये कमाने की बात कही गई थी।

विज्ञापन


शुरू में रुपये मिलने पर युवती ने ठगों के कहने पर निवेश की रकम बढ़ा दी और क्रिप्टो करेंसी खरीदने पर ज्यादा लाभ का लालच देकर छह, सात और आठ जुलाई के बीच करीब 7.16 लाख रुपये लगवा लिए। जब अपना रुपया वापस मांगा तो शातिराें ने और ज्यादा पैसा लगाने का दबाव बनाया और रुपये न डालने पर संपर्क करना बंद कर दिया। नौबस्ता थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें