फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: लापता युवक का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

Tue, 30 Jul 2024 05:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अयाना थाना क्षेत्र के फरिहा में सोमवार शाम लगभग छह बजे मानसिक रूप से बीमार एक युवक का शव मझखरा बाबा थान के पास नीम के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फरिहा निवासी राजा सिंह का बेटा गौरव गौरव (20) अजीतमल जनता डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। पिता राजा सिंह ने बताया कि बेटा मानसिक बीमार था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह आठ बजे खाना खाने के बाद वह गांव में घूमने निकल गया। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। शाम लगभग छह बजे उसका शव मझखरा बाबा के थान के पास नीम के पेड़ पर गमछे से लटकता मिला। अनहोनी की जानकारी पर भाई सौरभ व परिजन बिलख पड़े।

सूचना पर पहुंचे सीओ अजीतमल राममोहन शर्मा, थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। साथ ही घटनास्थल की जांच की। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि परिजन के पोस्टमार्टम से इनकार करने पर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें