फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 साल में 6 मौतें: सिसकियों के बीच जगी उम्मीद, शापित आंगन पहुंचा व्यापार मंडल, पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद

Wed, 15 Jul 2026 02:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Sikatiya Village Family Tragedy: सिकटिया गांव में 48 महीनों में छह मौतों का दंश झेल रहे परिवार की मदद के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल आगे आया है। जिला अध्यक्ष महेश वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने पीड़ित बुजुर्ग मां रामजानकी को आर्थिक सहायता प्रदान की और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार से मिला आदर्श व्यापार मंडल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव में बीते 48 माह में एक ही परिवार में हुई छह मौतों ने सबको झकझोर कर रख दिया है। माली हालात इतने खराब हो गए कि अंतिम दो बेटों के अंतिम संस्कार के लिए भी ग्रामीणों को चंदा जुटाना पड़ा। अमर उजाला में इस खबर के प्रकाशन के बाद अब समाजसेवी और जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार का दुख बांटने पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन

बुधवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का एक दल शोक संतप्त परिवार से मिलने सिकटिया पहुंचा। जिला अध्यक्ष महेश वर्मा के साथ रजत पांडेय सहित एक दर्जन से अधिक व्यापारी बुजुर्ग मां रामजानकी से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। व्यापारी नेता महेश वर्मा ने कहा कि इस परिवार पर जो पहाड़ टूटा है, उसकी भरपाई संभव नहीं है, लेकिन इस कठिन समय में हम सब साथ खड़े हैं।

http://



हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया

उन्होंने तहसील प्रशासन से बात कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया और मौके पर नकद धनराशि भेंट कर परिवार का हौसला बढ़ाया।  इस अवसर पर रजत पांडेय ने कहा कि यह दुख पूरे समाज का दुख है। व्यापारी संगठन शासन-प्रशासन को पत्र लिखकर परिवार के लिए विशेष सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करेगा। 
विज्ञापन

अन्य सरकारी योजनाओं से भी परिवार को जोड़ा जाएगा
तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति ने भी पीड़ित परिवार को राहत देने की बात कही। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला का विधवा पेंशन फार्म भरवाकर लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही, पात्रता के आधार पर अन्य सरकारी योजनाओं से भी परिवार को जोड़ा जाएगा।  जिस आंगन में कभी चहल-पहल थी, आज वहां सन्नाटा है।  व्यापार मंडल के इस सहयोग से परिवार को थोड़ी हिम्मत जरूर मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें