फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बेटिकट यात्रा के 232 मामलों में 51 हजार रुपये वसूला जुर्माना

Wed, 08 Oct 2025 08:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने सेंट्रल स्टेशन से लेकर इटावा तक चेकिंग अभियान चलाया। छह अक्तूबर से शुरू अभियान के दाैरान बुधवार तक बेटिकट यात्रा के 232 मामलों में 51 हजार 20 रुपये जुर्माना वसूला गया। चेकिंग अभियान 10 अक्तूबर तक चलेगा। उप मुख्य यातायात प्रबंधक आशुतोष सिंह के निर्देश पर अभियान का संचालन वाणिज्य निरीक्षक विनय अभ्भी और ललित गुप्ता ने किया।

विज्ञापन


उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि बिना टिकट यात्रा करने वाले 104 यात्रियों से 31,420 रुपये, अनियमित टिकट वाले 23 यात्रियों से आठ हजार, स्टेशन व ट्रेन में गंदगी फैलाने वाले 104 व्यक्तियों से 10,800 हजार और बिना बुक सामान ले जाने वाले यात्रियों से आठ सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान मानिकपुर-कानपुर मेमू, गोमती एक्सप्रेस, गोविंदपुरी-अलीगढ़ मेमू, कालका एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें