फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बहू को गोली मारने के आरोपी ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Wed, 08 Oct 2025 08:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गुजैनी थाना क्षेत्र में बासी चावल देने पर ससुर ने बहू पर फायर किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपी ससुर नंदलाल तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजैनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को खाने में बासी चावल मिलने से नाराज ससुर के बहू को गोली मारने के मामले में गुजैनी पुलिस ने आरोपी के बेटे की तहरीर पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले मर्दनपुर निवासी नंदलाल तिवारी के बेटे सोमदत्त ने पुलिस को बताया कि पिता नशे का आदी है। सोमवार रात ड्यूटी से लौटने के बाद उसकी पत्नी आराधना अपने ससुर के लिए खाना लेकर आई। खाने में बासी चावल देखकर आक्रोशित पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंक दिया।

आराधना के भाग निकलने से उसके ठोढ़ी और जांघ में छर्रे लगने से वह घायल हो गई। इसके बाद ससुर उसे लगातार जान से मारने की धमकी देते रहे। बचने के लिए आराधना ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। गुजैनी थाना प्रभारी अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि बेटे की तहरीर पर नंदलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को जेल भेज कर बंंदूक के लाइसेंस को निरस्त कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें