फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नीलामी का माल सप्लाई करने का झांसा देकर व्यापारी से 34.50 लाख ठगे, तीन पर एफआईआर

Sat, 05 Oct 2024 11:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोपरगंज निवासी कारोबारी से मुंबई के जालसाजों ने कस्टम से नीलामी का माल सप्लाई करने का झांसा देकर 34.50 लाख रुपये हड़प लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने जालसाजों के खिलाफ अनवरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इरफान असलम की कोपरगंज में मेसर्स ब्लैक पर्ल के नाम से फर्म है। उनकी फर्म कस्टम विभाग में नीलामी (ऑक्शन) में किए जाने वाले माल को क्रय करके उसे बेचने का कार्य करती है।

विज्ञापन


आरोप है कि कुछ माह पहले मुंबई के गोवंडी शिवाजीनगर निवासी अपने मित्र अब्दुल कादिर उर्फ शहबाज से कस्टम विभाग के नीलामी का माल क्रय करके बेचने की इच्छा जाहिर की। इस पर कादिर ने महाराष्ट्र के ठाणे निवासी दीपक कुमार, नीलेश सिंह व आनंद प्रीत कौर से मुलाकात करवाई। बातचीत के दौरान तीनों ने विश्वास में लेकर कस्टम विभाग में बाउंड वेयरहाउस की पार्टनरशिप करने की सलाह दी। वह मुंबई के नहीं थे इसलिए उन्होंने पार्टनरशिप डीड कादिर के नाम बनवाई और पार्टनरशिप के लिए 7.50 लाख रुपये दे दिए।

आरोप है उनसे कहा गया कि नीलामी के जूते के लिए उन्हें 18 लाख रुपये देना है। झांसे में आए इरफान ने बीते 7 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच 26 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसी रात पार्टनरों का कॉल आया कि शूज नहीं बल्कि सुपारी सीज की है।
विज्ञापन

इसके बाद जालसाजों ने सुपारी की जगह खराब स्क्रैप सप्लाई कर दिया और बिल भी नहीं भेजा। शिकायत पर जालसाजों ने व्हाट्सएप कॉल कर उन्हें धमकी भी दी। अनवरगंज इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें