महाकुंभ के दौरान स्पेशल ट्रेनें बिना रुके संचालित होती रहें। इसके लिए रेल प्रशासन की ओर से 26 ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों पर निरस्त करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 24 से 28 फरवरी के बीच अलग-अलग तिथियों में निरस्त रहेंगी। एडवांस रिजर्वेशन कराने वाले यात्री नियमानुसार रिफंड ले सकते हैं।
12597 गोरखपुर- सीएसटीएम 25 फरवरी को मूल स्टेशन से नहीं चलेगी। 12598 सीएसटीएम-गोरखपुर और 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस 24 और 27 फरवरी को निरस्त रहेगी। 15003 अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा और एलटीटी 25 और 28 फरवरी को निरस्त रहेगी। इसके अलावा 22583 छपरा- एलटीटी 25 फरवरी को व 22584 एलटीटी 27 फरवरी को निरस्त रहेगी।
ये मेमू निरस्त रहेंगी
आगरा कैंट-इटावा मेमू, इटावा-फफूंद, टूंडला-आगरा कैंट मेमू, आगरा कैंट-पलवल, टूंडला-अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल-फफूंद मेमू, 64171 कानपुर सेंट्रल-ब्रह्मवर्त मेमू, 64172 ब्रह्मवर्त मेमू, 64204 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ 24 से 28 फरवरी के बीच निरस्त रहेंगी। इनकी रिवर्स ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी। वहीं, 64583 टूंडला-दिल्ली मेमू, 64169 फफूंद -इटावा, 64170 इटावा-फफूंद 25 फरवरी से एक मार्च तक निरस्त रहेंगी।