निगेटिव फीडबैक वाले प्रत्येक मामले की होगी समीक्षा
सीएम कार्यालय से लिए गए फीडबैक में पता चला कि संबंधित विभागों ने 9,376 शिकायतों में से 6,832 शिकायतकर्ताओं से ही संपर्क किया। यानी 2564 शिकायतें बिना आवेदक से संपर्क किए ही निस्तारित कर दी गईं। एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि जिले की रैंक गिरी है। इसके लिए जिम्मेदार विभागों का रिव्यू कर कार्रवाई की जाएगी। निगेटिव फीडबैक वाले प्रत्येक मामले की समीक्षा होगी।