फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: लीकेज के चलते 25 लाख लोग पानी को तरसे, बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की पाइप लाइन नहीं हो पाई ठीक 

Fri, 21 Jan 2022 12:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

शहर में बिछी घटिया पाइप लाइन आए दिन कहीं न कहीं लीकेज हो जाती है या फट जाती है। शुक्रवार को पानी की आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। 
 
विज्ञापन
पानी की पाइप लाइन में लीकेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहरवासियों को सप्ताह भर भी बगैर किसी अवरोध के पानी मिल जाए तो बहुत बड़ी बात है। शहर में बिछी घटिया पाइप लाइन आए दिन कहीं न कहीं लीकेज हो जाती है या फट जाती है। मकरावटगंज में दो दिन पहले बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की टूटी पाइप लाइन की मरम्मत शुरू होने से पहले ही गुरुवार को ईदगाह में बेनाझाबर वॉटर वर्क्स की मुख्य पाइप लाइन टूट गई। इससे सिटी से लेकर साउथ तक पानी की आपूर्ति ठप हो गई। शाम को करीब 25 लाख लोगों को पानी नहीं मिला। शुक्रवार को पानी की आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


बेनाझाबर वॉटर वर्क्स से ईदगाह पानी की टंकी और चुन्नीगंज सहित अन्य जोनल पंपिंग स्टेशनों में पानी पहुंचाने वाली मुख्य पाइप लाइन में हुए लीकेज को नजरंदाज करने से गुरुवार को सड़क धंस गई। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि सड़क पर 8-10 फीट गहरा और इससे ज्यादा चौड़ा गड्ढा हो गया। डॉट नाले का स्लैब भी टूट गया। जलकल विभाग और नगर निगम को सूचना दी गई। 

नगर निगम के मुख्य अभियंता एसके सिंह, जोन-4 के प्रभारी अभियंता यशवीर सिंह, जलकल विभाग जोन-4 के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता, जेई पूनम गुप्ता, नगर निगम के जेई नवीन आदि मौके पर पहुंचे। आसपास बैरिकेडिंग कराकर बेनाझाबर वॉटर वर्क्स बंद कराया गया। इससे करीब 67 वार्डों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। इसकी वजह से 20 लाख लोगों को पानी नहीं मिला। वहीं 48 घंटे से बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने से पांच लाख लोग पहले से ही पानी का संकट झेल रहे हैं। नगर निगम के मुख्य अभियंता एसके सिंह ने बताया कि पानी और मिट्टी के दबाव से अंग्रेजों के जमाने का डॉट नाला भी टूट गया है। दो जगह से टूटी पाइप लाइन की मरम्मत कराकर शुक्रवार को आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। डॉट नाले की मरम्मत में एक से डेढ़ महीन लगेंगे। 
विज्ञापन


ये मोहल्ले हुए प्रभावित
परेड, चुन्नीगंज, स्वरूपनगर, शिवाला, चमनगंज, 

भैरोघाट पंपिंग स्टेशन भी कराया बंद
बेनाझाबर वॉटर वर्क्स होने के बाद इसमें बने टैंक ओवरफ्लो हो गए। इसके चलते भैरोघाट पंपिंग स्टेशन भी बंद करा दिया गया। इस पंपिंग स्टेशन से रोज 20 करोड़ लीटर कच्चा पानी बेनाझाबर वॉटर वर्क्स आता है।

ईदगाह में 2013 में भी धंसा था डॉट नाला
ईदगाह चौराहे के पास जिस स्थान पर गुरुवार को डॉट नाला धंसा है, उससे एक फीट दूर 2013 में पाइप लाइन टूटने के साथ ही डॉट नाला धंसा था, तब नगर निगम और जलकल विभाग मरम्मत नहीं कर पाए थे। यह कार्य जल निगम से कराया गया था।

ईदगाह में टूटी लाइन की मरम्मत के लिए बेनाझाबर वॉटर वर्क्स बंद करना पड़ा है। पाइप लाइन में भरा पानी निकाला जा रहा है। इसके निकलते ही मरम्मत कराई जाएगी। ताकि शुक्रवार सुबह पानी की आपूर्ति की जा सके। 
नीरज गौड़, महाप्रबंधक, जलकल विभाग

मकरावटगंज में बैराज वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की टूटी पाइप लाइन की मरम्मत की अभी अनुमति नहीं मिली है। जिलाधिकारी से बात हो गई है। जल्द ही जन निगम को अनुमति पत्र देकर मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा। 
शिवशरणप्पा जीएन, नगर आयुक्त

सप्लाई शुरू होते ही फिर लीकेज
गुजैनी वॉटर वर्क्स प्लांट के बाहर पांच दिन से लीकेज मुख्य पाइप लाइन बुधवार रात को बन गई, लेकिन सप्लाई चालू करते ही फिर से जोड़ खुल गया। हालांकि सप्लाई नहीं बंद की गई लेकिन लो प्रेशर से घरों में पानी पहुंचा। वहीं, वॉटर लाइन के पास सीवर लाइन के चेंबर की दीवार टूट गई, जिसको सही करने का भी काम हो रहा है। जलकल जेई अनिल यादव ने बताया कि वॉटर लाइन से लीकेज कम हुआ है। शुक्रवार सुबह सप्लाई के बाद इसकी मरम्मत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें